(ABNA24.com) शुक्रवार की रात पाकिस्तान के ख़ैबर पख़तूनख़्वा प्रांत के इलाक़े उत्तरी वज़ीरिस्तान में पाकिस्तानी सैनिकों एक वाहन के मार्ग में हुए बम धमाके में कई सैनिकों के हताहत और घायल होने के समाचार हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाकर किए गए इस विस्फ़ोट में कम से कम 4 सैनिक हताहत और 4 अन्य घायल हो गए।
पाकिस्तानी सेना ने एक बयान जारी करके बताया है कि जन सैनिकों को निशाना बनाया गया है, वह गश्त पर थे।
अभी तक किसी व्यक्ति या गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।
ख़ैबर पख़तूनख़्वा पाकिस्तान के अशांत क्षेत्रों में से एक है। तालिबान समेत विभिन्न आतंकवादी गुट इस इलाक़े में सक्रिया हैं।
/129
8 जून 2019 - 09:52
समाचार कोड: 948181
शुक्रवार की रात पाकिस्तान के ख़ैबर पख़तूनख़्वा प्रांत के इलाक़े उत्तरी वज़ीरिस्तान में पाकिस्तानी सैनिकों एक वाहन के मार्ग में हुए बम धमाके में कई सैनिकों के हताहत और घायल होने के समाचार हैं।